सांसद के द्वारा किया गया इफ्तार पार्टी का आयोजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

रहमतों और बरकतो के माह रमजान को लेकर मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में हर ओर उत्साह का माहोल है । बाजार में जहां जबरदस्त रौनक देखी जा रही है वही दावते इफ्तार ने भी जोर पकड़ लिया है । जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार दावते इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में सांसद डॉक्टर जावेद आजाद के द्वारा आज शहर के अंजुमन इस्लामिया कैंपस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों के साथ-साथ अधिकारी भी शामिल हुए ।

इफ्तार पार्टी में विधायक इजहरूल हुसैन,जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एसडीएम अमिताभ गुप्ता , प्रो डॉ सजल प्रसाद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस मौके पर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई ।वही सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा की यह इबादत का महीना और इफ्तार के बहाने एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। वही उन्होंने राजनैतिक सवालों को उन्होंने नजर अंदाज कर दिया। बता दे की भाजपा को छोड़ कर तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए ।

सबसे ज्यादा पड़ गई