न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भागलपुर :युवती की लाश बरामद ।जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर/संवादाता


भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल है ।मालूम हो कि पुलिस ने महिला की सर कटी लाश बरामद की है । घटना रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत ऊसरैया गांव के आगे बोचाही धार की है जहां से युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है ।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रंगरा थाना पुलिस और डीएसपी प्रवेंद्र भारती भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन पुलिस के द्वारा कि जा रही है ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।पुलिस का कहना है कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment