न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :राहुल गांधी की राफेल राजनीति ,केंद्र सरकार पर कीमतों को लेकर साधा निशाना

देश/डेस्क

हिंदुस्तान की धरती पर राफेल आ चुका है जिसका देश वाशी स्वागत कर रहे है ।लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर राफेल की कीमतों पर सवाल उठाते हुए राजनीति शुरू कर दी है ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर सवाल खड़े कर दिए है ।

राहुल गांधी ने राफेल  को लेकर मोदी सरकार से पूछा कि 526 करोड़ का राफेल 1670 करोड़ का कैसे हो गया।

राहुल गांधी ने राफेल के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई देते हुए मोदी सरकार से सवाल किए। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि इस बीच केंद्र सरकार जवाब दे सकती है कि राफेल की कीमत 526 करोड़ की बजाय 1670 करोड़ क्यों है। 126 की जगह 36 राफेल क्यों खरीदे गए? दिवालिया हुए अनिल को HAL की जगह 30,000 करोड़ का ठेका क्यों दिया गया? वहीं दिग्विजय सिंह , रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य कांग्रेस नेताओ द्वारा भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है ।

Share this news

Leave a Comment