किशनगंज :टेढ़ागाछ में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था करवाई गई

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

जिले के टेढ़ागाछ ब्लॉक क्षेत्र में लगातार जारी हाड़ कंपाने वाली ठंड के मद्देनजर स्थानीय अंचलाधिकारी अजय चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौक-चौराहों हॉट – बाजारों व महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू की।


सीओ अजय चौधरी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर,बस स्टैंड, बाजार,झाला,मटियारी,फुलबड़िया बाजार,गम्हरिया, कबीर चौक खजुरबाड़ी,सुहिया हॉट,बैगना जनता हाट,बीबीगंज,फतेहपुर,बेणुगढ़ व पंचायत सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लकड़ी का इंतजाम कर अलाव की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि लगातार जारी ठंड शुक्रवार को अचानक तापमान में आई गिरावट के कारण जानलेवा बन गई है।इस कारण गरीब व कमजोर तबके के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।जिसको लेकर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई।बता दें कि दर्जनों ग्राहक,राहगीर इस ठंड में अपने कार्यो को लेकर बाजार जाते हैं।ऐसे में अलाव की व्यवस्था रहने पर कुछ देर के लिए उन्हें राहत अवश्य मिली।इधर सीओ अजय चौधरी ने बताया कि ठंड को देखते हुए कर्मचारी तारिक़ एवं कृष्ण मोहन रॉय के द्वारा भेज कर सभी जगह पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!