किशनगंज /सागर चन्द्रा
उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान नौ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर परिषद अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी शामिल है। देवीचौक चेकपोस्ट पर कर रही टीम ने तीन, फरिंगगोड़ा में तीन, ठाकुरगंज में दो और खगड़ा से एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में केस दर्ज कर गुरुवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।





























