
कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के मजगामा पंचायत के पंचायत भवन कन्हैयाबाड़ी में गुरुवार को जीपीडीपी तैयार करने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।मुखिया नसीम अंसारी के अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में आगामी वर्ष 2023-24 के योजनाओं का संचालन को लेकर विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव बलदेव प्रसाद साह ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में नियमानुसार सड़क निर्माण, स्कूल, मदरसों में चार दिवारी का निर्माण, गांव टोले अथवा हाट बाजार व चौक चौराहे, मंदिर, मस्जिद में सामुदायिक शौचालय का निर्माण समेत अन्य कार्य कराया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीणों के द्वारा भी अपनी अपनी समस्याओं को रखा गया।
इस अवसर पर उप मुखिया तनवीर आलम, वार्ड सदस्य राहुल कुमार शर्मा,नियामत राही,मोफीज आलम,जिशान अख्तर,मंजर आलम, तौसीफ आलम,जकी अनवर,अनवार आलम बब्लू,अतहर आलम, नारायण साह,शाहजाद आलम,सूबेर आलम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




























