कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर है।इसे लेकर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स तबरेज आलम बिशनपुर, कैरी बीरपुर समेत कई छठ घाट का जायजा लिया तथा वहां के स्थानीय समिति को कई दिशा निर्देश दिए। इस संदर्भ में बीडीओ शम्स तबरेज आलम ने बताया कि इस बार प्रखंड क्षेत्र के 47 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि प्रखंड के मौजाबाड़ी, बस्ता कोला, बगलबाड़ी, कैरी बीरपुर, बिशनपुर,बड़ीजान दुर्गा पूर,अंधासूर दोघरिया,नेंगसिया, मजकूरी, असूरा, कर्बला काशी बाड़ी, बूढ़ीमारी,मौधो, धनपुरा,मुर्गी गेदी,भवानीगंज,पुरन्दाहा, महसनगांव,भगाल, मोहरा,पीपला, अलता हाट,पाटकोई,दांती, अलता झील, हल्दीखोड़ा,डेरामारी,फूलबाड़ी,गम्हरिया,
बहीचा कूट्टी,टिटिहा,पोठीमारी,काली बाड़ी,भोपला, शाहपुर, पदमपुर,चरघरिया, महुआ,नरकली,सोन्था,बुआलदह,झांगीदिघी, मेहंदीपुर,टेना दांती, नगरी प्रभा, कन्हैयाबाड़ी और नेहाल भाग सोन्था में छठ पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर छठ घाट पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल तैनात रहेंगे।