किशनगंज :उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

फरिंगगोड़ा मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने 500 एम एल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शहर के सुभाषपल्ली निवासी गिरफ्तार आरोपी देवानंद बोसाक पिता कालूराम बोसाक बंगाल के पांजीपाड़ा से शराब खरीदकर चोरी छिपे शहर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन उत्पाद विभाग की नजरों से बच ना सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाना में मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!