न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश:गहलोत ने पायलट पर कसा तंज कहा उन्होंने पीठ में खंजर घोप दिया

देश/डेस्क

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि वह (सचिन पायलट) छह महीने पहले से बीजेपी के साथ मिलकर साजिश कर रहे थे. गहलोत ने सचिन पायलट का जिक्र करते हुए कहा कि वह (पायलट) नेताओं से कहते थे मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं, सीएम बनने आया हूं ।


गहलोत ने कहा, ”एक शब्द किसी ने सचिन पायलट के खिलाफ नहीं बोला है. मैंने सभी से कहा कि पायलट का सम्मान करें. फिर भी उन्होंने पीठ में खंजर घोंप दिया. जो अब हुआ है ये पहले ही खेल होने वाला था.”


मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना देखें और मुंबई का कॉरपोरेट हाउस उसका स्पॉन्सर करे. कॉरपोरेट मंत्री रहे हैं. उन्होंने हरीश साल्वे को अपना वकील किया. कॉरपोरेट हाउस के वकील रहे हैं. इनकी फीस 50 लाख रुपये होती है. वो लोग हैं ये. ये पैसा कौन दे रहा है?

पायलट साहब पैसा दे रहे हैं? मोदी जी की खुश करने के लिए षडयंत्र हो रहा है. बड़ी साजिश हो रही है, कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए.”मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि बहुमत उनके साथ है सरकार गिराने की हर कोशिश असफल होगी ।

Share this news

Leave a Comment