सीएसपी से रुपए ट्रांसफर करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य चढ़ा लोगो के हत्थे,पिटाई के बाद किया गया पुलिस के हवाले

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

किशनगंज में कई दुकानदारों को चुना लगाने वाला युवक आज लोगो के हत्थे चढ़ गया जिसके बाद उसकी स्थानीय लोगो ने जमकर धुनाई कर दी ।दरअसल पूरा मामला शहर के चूड़ी पट्टी का है जहां सीएसपी से रुपए ट्रांसफर करने का झांसा देकर कई लोगो को ठंगी का शिकार बनाया गया था और आज फिर युवक कथित रूप से रुपए ट्रांसफर करने के बाद नकद रुपया लेने पहुंचा था जिसके बाद कटिहार निवासी युवक अभिनव लोगों के हत्थे चढ़ गया।

एक दुकानदार ने बताया की इन लोगो के द्वारा बिना किसी सर्विस चार्ज के रुपए ट्रांसफर करने की बात कही जाती है और ट्रांसफर का पर्ची भी भेजा जाता है और उसके बाद रुपया लेने लोग पहुंचते है लेकिन जिन्हे रूपया ट्रांसफर किया जाता है उन लोगो तक राशि नही भेजी जाती ।दुकानदारों ने बताया की अभी तक ये लोग सैकडो लोगो को चुना लगा चुके है ।

जबकि दबोचे गए युवक ने बताया की उसे बसंत पुर का रहने वाला आशुतोष इस काम के लिए भेजता है । जिसके एवज में उसी मोटा कमीशन मिलता है ।स्थानीय लोगो की सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है ।मौके पर पहुंची एएसआई अनिता कुमारी ने कहां की जांच कर विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!