पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई मारपीट,गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

शहर के हलीम चौक दर्जी बस्ती में पेड़ की टहनी काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से वार कर अनारूल हक पिता अब्दुल रहमान की पिटाई कर दी। घायल होने के बाद अनारूल बेसुध होकर गिर पड़े।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल की चीखपुकार को सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। जबकि घायल के परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले मुजाहिद और उनके परिवार वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!