किशनगंज:चोरी किये गए ट्रक को पुलिस ने बंगाल के फरक्का से किया बरामद ,एक गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

किशनगंज से चोरी किये गए ट्रक को पुलिस ने बंगाल के फरक्का से बरामद किया है। मामले की जांच कर रही टाउन थाना पुलिस ने ट्रक चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।बताते चलें कि गत 6 जुलाई को शहर के फरिंगगोड़ा स्थित आलम होटल के समीप से पुराना खगड़ा बिलायतीबाड़ी निवासी मोहम्मद अख्तर की डब्ल्यू बी 59 बी 8312 नंबर की 22 चक्का ट्रक को चोरों ने चुरा लिया था।

घटना के बाद पीड़ित वाहन मालिक के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। वहीं एसपी इनामुल हक मेगनू के निर्देश पर ट्रक बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया। मामले के वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में पुलिस को आरोपी के बंगाल में छिपे रहने की सूचना मिली।

किशनगंज पुलिस ने फौरन बंगाल पुलिस से सम्पर्क साधा।इसके बाद किशनगंज पुलिस ने बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का पुलिस के सहयोग से भगत पेट्रोल पम्प फरक्का से चोरी के ट्रेलर 22 चक्का (ट्रक) के साथ साहेबगंज झारखंड निवासी आरोपी साहेब को भी गिरफ्तार कर किशनगंज लाया गया। जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जबकि बरामद ट्रक को पुलिस ने वाहन मालिक के हवाले कर दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!