न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : लखनऊ आत्मदाह मामला ! AIMIM और कांग्रेस नेता ने मिल कर महिला और उसकी बेटी को आत्मदाह के लिए किया मजबुर – पुलिस

AIMIM नेता कादिर खान गिरफ्तार

देश/डेस्क

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के दफ्तर लोकभवन के सामने मां-बेटी द्वारा कि गई आत्मदाह की कोशिश ने अब नया मोड़ ले लिया है ।मालूम हो कि  अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सोफिया (56) ने अपनी बेटी गुड़िया (28) के साथ लोक भवन के सामने मिट‌्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी जिन्हें किसी तरह पुलिस कर्मियों के द्वारा आग बुझा कर अस्पताल पहुंचाया गया था ।

आज पूरे मामले पर लखनऊ के पुलिस कमीश्नर सुजीत पांडे ने खुलासा करते हुए कहा कि ये घटना आपराधिक षड्यंत्र के तहत की गई जिसमें कुछ लोगों ने भूमिका निभाई है। इसमें कांग्रेस नेता अनुप पटेल समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है साथ ही कहा कि Aimim नेता   कदीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है ।वहीं 4 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है ।

पूरा मामला सामने आने के बाद अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अमेठी की हार को अभी तक पचा नहीं पा रही है और अब अपने राजनैतिक फायदे के लिए महिला को आग में झोंक दिया है वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए अगर उकसा कर ऐसी घटना की गई है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।

पुलिस के मुताबिक आत्मदाह करने से पूर्व उक्त महिला कांग्रेस मुख्यालय गई थी ।

Share this news

Leave a Comment