न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ के मटियारी में कटाव से ग्रामीण परेशान ।जनप्रतिनिधियों ने कटाव क्षेत्र का लिया जायजा

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत में कई गांव नदी के कटाव की चपेट में है।बताते चले कि कनकई नदी के तेज धार से कटाव हो रहा हैं।जिसका जायजा लेने शानिवार को पहुंचे स्थानीय जिला परिषद श्यामलाल राम एवं मुखिया प्रतिनिधि असरफ अली ने जायजा लिया और इसकी सूचना अंचल अधिकारी को दिया, ज्ञात हो कि 12 जुलाई को भीषण बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था और टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के कई सड़क पुल-पुलिया नदी की बहाव की वजह से ध्वस्त हो गया था जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली ने बताया कि अभी तक सरकारी स्तर से कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

कनकई नदी किनारे बसे कुर्लाटोली डायवर्सन में पानी लग गया है,जिससे आने-जाने वाले राहगीर परेशान है। इस प्रधानमंत्री सड़क से कुर्राटोली, बावनटोली, सुंदरबारी ,प्रतिटोला नाईटोला,हरहरिया, चरकपाड़ा लौचा आदि गांवों का एक मुख्य मार्ग है।ये सभी गॉव बाढ़ की वजह से प्रभावित है, और नदी किनारे बसे गांव के लोग डरे सहमे हैं। कटाव जोरों पर है लेकिन आज तक कटाव रोधक कार्य शुरू नहीं किया गया। जिससे ग्रामीण दहशत में है।बता दे कि हर वर्ष बरसात की वजह से मटियारी पंचायत काफी प्रभावित होता है। इसके बावजूद भी बरसात से पहले प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। वही जिला परिषद श्यामलाल ने बताया कि अगर बरसात से पहले तैयारी कर लिया जाता तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता अगर बांध का कार्य यहाँ कर दिया जाता तो कई गांव बाढ़ की चपेट से बच सकता था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही की वजह से कई गांव के लोगों को बाढ़ जैसी तबाही देखने को मिल रहा है।

Share this news

Leave a Comment