बीएसएफ जवानों को मिली बड़ी सफलता,करोड़ों रुपए मूल्य के सांप का जहर किया गया बरामद

SHARE:

रिपोर्ट/सागर चन्द्रा

भारत बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने करोड़ों रुपये मुल्य के सांप का जहर बरामद किया है। फ्रांस निर्मित सांप का जहर एक शीशे की जार में बंद था। दिघीपाड़ा बीओपी पर तैनात 61 वीं बटालियन के जवानों ने तारबंदी के निकट गस्त के दौरान झाड़ियों में छिपा कर रखे गए शीशे की जार में बंद जहर को बरामद किया।

हालांकि तस्कर को गिरफ्तार करने में जवान नाकाम रहे। तस्कर की योजना इसे चोरीछिपे अन्यत्र भेजने की थी। लेकिन चौकस जवानों ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। बहरहाल जब्त सांप के जहर को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!