कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा यादव के निधन पर किया गया शोक व्यक्त

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

गुरुवार को सर्वदलीय शोकसभा का आयोजन कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चंद्रमा सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने किया। संचालक राजद के जिलाध्यक्ष अकलू राम ने किया। सर्वप्रथम सभा में उपस्थित लोगों ने चंद्रमा यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी।

सभा की समाप्ति पर दो मिनट का मौन रखकर उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को धैर्य रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। सभा में सुदर्शन राम, सुरेश सिंह, बाल गोविंद बिंद, दीनानाथ गिरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, राजीव रंजन पांडेय, दीनानाथ सिंह, सुनील कुशवाहा, भोला सिंह यादव, रंजीत सिंह, प्रदूमन बेलदान, अशोक राम, कमलेश आजाद, बिरजू पटेल, मृत्युंजय मिश्रा, राजेश पटेल, विकास शुक्ला, मुकेश पटेल, छेदी यादव, इद्रिस राईन, अवनीश पांडेय, भोला सिंह, सुभाष यादव, सुरेंद्र यादव, श्रवण तिवारी, जर्नादन उपाध्याय, संजय सिंह, गजेंद्र गुप्ता समेत कई मौजदू रहें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रमा यादव के निधन पर किया गया शोक व्यक्त