कांग्रेस कार्यालय में स्व राजीव गांधी की 78वी जयंती मनाई गई

SHARE:

राजीव गांधी जानते थे कि भारत 21वीं शताब्दी में एक मजबूत राष्ट्र तभी बनेगा जब वह विज्ञान व तकनीकी रूप से मजबूत होगा

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन भभुआ में देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत के सूचना एवं संचार क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 78वीं जयंती मनायी गयी है। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने किया। कार्यक्रम में राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रहित एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी अनुभव एवं प्रशिक्षण दोनों से एक तकनीशियन थे।

वे जानते थे कि भारत 21वीं शताब्दी में एक मजबूत राष्ट्र तभी बनेगा जब वह विज्ञान एवं तकनीकी रूप से मजबूत होगा। देश के गांव गांव में टेलीफोन सेवा, हर युवा के हाथ्ज्ञ में कंप्यूटर राजीव गांधी जी के महान सोच का परिचायक है।पंचायती राज के रास्ते गांधी जी के स्वराज की परिकल्पना को राजीव गांधी मूर्त रूप दिये। महिला आरक्षण एवं युवाओं को मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष उनके कार्यकाल में किया गया। कार्यक्रम में दिलीप उपाध्याय, दाउजी पटेल, दीनानाथ गिरी, राजीव रंजन पांडेय, जनार्दन पासवान, अरविंद पांडेय, श्रवण तिवारी, शंभु यादव, विनोद दूबे, गंगाधर उपाध्याय, नंद बिहारी सिंह, कृष्ण मोहन पांडेय, मृत्युंजय मिश्रा, राजेश पटेल, अनिल पांडेय समेत कई मौजूद रहें।

सबसे ज्यादा पड़ गई