कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले में सर्पदंश से आये दिन मौत का सिलसिला लगातार जारी है।
बतादे की जिले में सर्पदंश से आये दिन मौत का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन कहीं न कहीं सर्पदंश से लोगों की मौत व उनके अचेत होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अपने मायके आयी महिला को सांप ने काट लिया। महिला को सांप के काटने की जानकारी होने पर परिजन उसका इलाज भी कराया। मगर महिला की जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गयी।
सांप के काटने से मौत के गाल में समायी महिला की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया गांव निवासी बजरंगी खरवार की पत्नी व भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रामटहल खरवार की 35 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में हुई है। महिला के शव को पुलिस ने शनिवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। इधर महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला सावित्री देवी कुछ दिनों से महरिया ससुराल से अपने मायके शिवपुर गांव आयी हुई थी। शुक्रवार की रात खाना खाकर वह घर में सोयी गयी। इसी दौरान सो रही महिला को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसे देर रात ही अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। लेकिन वहां स्थिति नहीं सुधरी तो डॉक्टर द्वारा महिला को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब तक परिजन सर्पदंश की शिकार महिला को सदर अस्पताल लेकर आते। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल में महिला के मौत की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा किया गया।