प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जा रही महिला की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

आज शनिवार को चांद-चैनपुर सड़क पर चांद थाना क्षेत्र के गेहुआं गांव के समीप हुआ बड़ी हादसा बता दे की आज जिले के चांद थाना क्षेत्र में गेहुंआ गांव के समीप शनिवार की सुबह चांद चैनपुर सड़क पर प्रसव पीड़ा होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ जा रही गर्भवती महिला की मौत् हो गयी। गर्भवती महिला की पहचान चांद थाना क्षेत्र के गेहुआं गांव निवासी योगेश बारी की पत्नी आरती देवी के रूप में हई है।

महिला के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने महिला के शव का दाह संस्कार करने में जुट गये।


बता दें कि चांद थाना क्षेत्र के गेहुआं गांव निवासी योगेश बारी की पत्नी आरती देवी गर्भवती थी। शनिवार को आरती को प्रसव पीड़ा होने के बाद भभुआ थाना क्षेत्र के सबार गांव निवासी वह अपने सगे भाई मनीष कुमार के साथ इलाज के लिए बाइक से सदर अस्पताल भभुआ जा रही थी। बाइक सवार महिला जैसे गांव से दो सौ मीटर दूर चांद चैनपुर सड़क पर आयी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला सड़क पर गिर गयी और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी।

प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जा रही महिला की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल