कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
आजादी के वीर सपूतों को याद करते हुए कैमूर में हर्षोल्लास के साथ 76 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित जगजीवन स्टेडियम में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जिला समाहरणालय में डीएम में ध्वजारोहण किया। जबकि एसपी राकेश कुमार ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जिला परिषद में जिप अध्यक्ष रिंकी सिंह,विकास भवन में उप विकास आयुक्त डॉक्टर गजेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दूसरी ओर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संपूर्णानंद तिवारी ने व्यवहार न्यायालय में ध्वजारोहण किया। सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैमूर में पूरे उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का महापर्व आयोजित हुआ।
































