न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान । दर्जनों लोगों से वसूला गया जुर्माना

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर बुधवार के दिन बहादुरगंज थाना में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार एवम एलआरपी चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिसमे की बहादुरगंज थाना में तैनात एसआई डी एन हैम्बरब के द्वारा वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों को पकड़कर उनके कागजातों की जांच की गई।

जिन वाहन चालकों के पास वैध कागजात या अन्य किसी भी प्रकार की कमी पाई गई उन वाहन चालकों से सरकारी नियमानुसार जुर्माना भी वसूली किया।
जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज सह प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि लगभग एक दर्जन वाहनों से सरकारी नियमानुसार पुलिस बल के द्वारा जुर्माना वसूला गया है।


वहीं सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज राजेन्द्र प्रसाद ने यह भी कहा कि वाहन जांच अभियान चलाए जाने से लगातार बढ़ रही चोरी की समस्या व वाहन दुर्घटना में कमी आएगी।आमजन सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाएंगे।

Share this news

Leave a Comment