न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता प्रमोद अग्रवाल के निधन से शोक में डूबी भाजपा परिवार । कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि

किशनगंज/संवादाता

सेवा भावी सरल ह्रदय के समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद अग्रवाल के आसामयिक निधन से एक अपूर्णीय क्षति है। समाज मे जरूरतमन्दों को रक्त या चिकित्सीय सुविधा की आवश्यकता हो तो निस्वार्थ भाव से सरलता से उसे पूरा करना दिवंगत प्रमोदजी का शौक हुआ करता था। कभी गरीब असहाय लोगो की मदद करते तो कभी ट्रैफिक संभालते और कभी लाचार लोगो को खाना खिलाते प्रमोदजी नगर की सड़को पर दिख जाते थे।


प्रमोदजी के निधन पर शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके तेघरिया स्थित निवास पर पहुचे।

जिसमे नगर अध्यक्ष रतिराम स्वर्णकार, भाजपा नेता अजित कुमार दास, गौतम पोद्दार,अभिनव मोदी एवं पवन सेन नगर महामंत्री माधव मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता,नगर प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कौशल आनन्द,जिला मीडिया प्रभारी जय किशन प्रसाद,युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मल्लिक आदि उपस्थित थे। पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा पार्थिव शरीर पर चढ़ा कर अपने नेता को विदाई दी।इसके अलावा संघ के जिला कार्यवाह देवू दा एवं अधिवक्ता केशव मणि त्रिपाठी भी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment