न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : भारी बारिश के बाद गोपालगंज में बढ़ा गंडक का जलस्तर, आधा दर्जन गांवों का जिला हेडक्वार्टर से संपर्क टूटा

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

नेपाल और बिहार  में भारी बारिश का असर अब गोपालगंज में देखने को मिल रहा है. यहां गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जिस वजह से सदर प्रखंड के करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दोबारा जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है.

इसके साथ ही तटबंधो पर भी दबाव बढ़ गया है. गंडक के जलस्तर के बढ़ने से सदर प्रखंड का मंगुराहा, हीरा पाकड़, राम नगर, मकसूदपुर खाप, जगरी टोला सहित एक आधा दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं. इन बाढ़ प्रभावित गांवो में रहने वाले लोगो की परेशानी बढ़ गयी हैं. लोगों को घुटने भर में पानी में पैदल चलकर अपने जरूरी काम निबटाने पड़ रहे हैं.

Share this news

Leave a Comment