न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : बगहा में एसटीएफ ने 4 नक्सलियों को किया ढेर ।हथियार बरामद

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा इलाके में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम के साथ  हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए । मामले की जानकारी देते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) IG संजय कुमार ने बताया कि  बगहा इलाके में हुई मुठभेड़ में सशस्त्र सीमा बल (SSB) का एक इंस्पेक्टर घायल हो गया।

एनकाउंटर साइट से एक एके-56 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल सहित कई हाई-टेक हथियार बरामद किए गए हैं ।पुलिस और एसएसबी के द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment