भू माफिया के खिलाफ पुलिस ने कसी कमर,पुलिस ने 14 को किया गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

भू माफिया के खिलाफ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को भू माफिया के खिलाप जोरदार अभियान चलाते हुए दार्जिलिंग जिला पुलिस अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की प्रयास तथा कब्जा कर बेचने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी नक्सलबाड़ी थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोरंजन घोष ने कहा भू माफिया के खिलाप आवश्यक कार्यवाही करने को लेकर पुलिस तत्पर है।






उन्होंने बताया मामले आने बाद ही तत्काल कार्यवाही करते हुए नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र से 8, खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र से 4 तथा सेवक पुलिस पोस्ट क्षेत्र से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुछ लोगों को रिमांड पर भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा नक्सलबाड़ी थाना पुलिस ने बबलू क्षेत्री (51), स्टूफन नाईक (52), बबलू उरांव (40), प्रताप खाल्को (35), बापन मंडल (23), चद गायन (25), असित राय (54) तथा भरत मुंडा, खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने खाकन घोष, संजीत बर्मन, जितेंद्र गिरी तथा धर्मेंद्र गिरी, कर्सियांग थाना अंतर्गत सेवक पुलिस पोस्ट द्वारा गौतम गजमेर तथा तुलसी प्रधान को छः अलग अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है। आगे उन्होंने कहा सरकारी जमीन की खरीद बिक्री करने वालों बक्सा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेंगी। चाहें वो किसी राजनीतिक दलों से जुड़ा हुआ हो चाहे कोई नेता या अन्य कोई उसपर कार्यवाही की जाएगी।






भू माफिया के खिलाफ पुलिस ने कसी कमर,पुलिस ने 14 को किया गिरफ्तार