किशनगंज :टाउन हॉल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

किशनगंज टाउन हॉल में आज भारत रत्न भीमराव राव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई ।टाउन हॉल में विचार गोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी इनामुल हक मेंगनु ने विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर किया ।इससे पूर्व अधिकारियो एवं अन्य लोगो ने टाउन हॉल में लगे बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।वही विचार गोष्ठी कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात किए गए कार्यों से उपस्थित लोगो को अवगत करवाया और उनके पदचिन्हों पर चलने का सकल्प लिया गया ।






जयंती कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर सेवा समिति के द्वारा किया गया था ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी मनन राम ने बाबा साहेब द्वारा कहे गए तीन शब्द शिक्षित बनिए,संगठित रहिए और संघर्ष कीजिए का उल्लेख करते हुए कहा की उन्होंने जो अनुभव प्राप्त किया था उसका यह निचोड़ है। वही उन्होंने बाबा साहेब द्वारा शिक्षा ग्रहण करने एवम संविधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की चर्चा भी अपने संबोधन में की और सभी से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई ।कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन त्रिलोक चंद जैन, डॉ अरविंद दास,शंभू रविदास,शिवनाथ मल्लिक, दीपचंद रविदास,संजीत पासवान, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!