किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में प्रखंड कर्मियों के साथ सप्ताहिक बैठक आयोजित किया गया। बीडीओ गन्नौर पासवान ने सभी प्रखंड कर्मियों को अपने लक्ष्य के मुताबिक कार्य करने की बात कही, वहीं बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव कंप्यूटर ऑपरेटर विकास मित्र अन्य प्रखंड कर्मी बैठक में उपस्थित हुए।इस मौके पर चक्रधर प्रसाद कार्यालय सहायक समाजिक सुरक्षा कोषांग बीसी संजय कुमार अन्य कर्मी को कई दिशा निर्देश दिया गया।

बीडीओ गन्नौर पासवान ने प्रखंड के 12 पंचायत के पेंशन धारियों के जीवन प्रमाणीकरण कराने हेतु पंचायत वार सूची सभी विकास मित्र को दिया गया सभी विकास मित्र को 11 अप्रैल तक अपने पंचायत के सभी पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराने निर्देश दिया ।बीडीओ ने बताया कि पंचायत में पेंशन धारियों को जागरूक कर लोगों को बताना है। कि जीवन प्रमाणीकरण करना बहुत ही अनिवार्य है।
जीवन प्रमाणीकरण नहीं होता है तो उसका पेंशन अस्थाई रूप से बंद हो जाएगा पेंशन धारियों को जागरूक पर सीएससी केंद्र में लेजाकर जीवन प्रमाणीकरण करने का काम करेंगे प्रत्येक दिन सभी विकास मित्र अपने-अपने पंचायत की लेखा-जोखा व्हाट्सएप ग्रुप में देने का कार्य करेंगे इसमें कोताही बरतने वाले कर्मी पर विभागीय कार्रवाई किया जाएगा उन्होंने ने यह भी बताया कि टेढ़ागाछ प्रखंड के 12 पंचायत मे कुल 4266 पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है , पर बहुत हीं धीमी गति से जीवन प्रमाणीकरण किया जा रहा है। अगर समय पर इन लोगों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं किया गया तो पेंशन रुक सकता है।



