न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :उम्मीदें हैं हारी, बिहार में चरम पर है बेरोजगारी, रोजगार ढूंढो कार्यक्रम के तहत एबीवीपी ने टॉर्च जलाकर किया प्रदर्शन

किशनगंज/संवादाता

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई किशनगंज के द्वारा बिहार में बढ़ती बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं अराजकता के लिए जिम्मेवार बिहार सरकार के खिलाफ “उम्मीदें हैं हारी, बिहार में चरम पर है बेरोजगारी, रोजगार ढूंढो” कार्यक्रम के तहत टोर्च जलाकर विरोध किया गया विधार्थी परिसद के छात्र शामिल होकर बिहार सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे ।

छात्रों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने कहा कि एक तरफ जहां करोना काल में बिहार में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है यहां के शिक्षित युवा पलायन करने पर मजबूर हैं वहीं दूसरी ओर बीएड किए हुए छात्रों के लिए उम्मीद की किरण जैसा एसटीइटी परीक्षा को रद्द कर बिहार सरकार ने बेरोजगार नौजवानों को घोर निराशा में धकेल दिया है !

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को जल्द से जल्द अपने एसटीइटी रद्द करने के फैसले को छात्र हित में वापस लेकर छात्रों को एक सकारात्मक संदेश देना चाहिए ! विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों को संबोधित करते हुए अभाविप के sfd प्रमूख अंकुश राज ने कहा कि बिहार सरकार के उदासीन रवैया से बिहार के शैक्षणिक संस्थानों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है जिससे कि छात्र नौजवान सड़क पर उतरने को मजबूर हैं !

आज बिहार में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक गुणवत्ता की कमी है ! वहीं बिहार में सुशासन की सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े ढकोसला कर रही है कोविड-19 जैसे जैसे महामारी में भी जैसे यह सरकार छात्रों के बार-बार मांग करने के बावजूद उनके रूम रेंट सभी प्रकार के शैक्षणिक शुल्क माफ करने पर कोई विचार नहीं कर रही है इस छात्र विरोधी एवं निरंकुश बिहार सरकार को छात्रों की आवाज सुननी पड़ेगी, अन्यथा अभाविप सड़क से लेकर सदन तक बिहार के छात्र नौजवानों के भविष्य की रक्षा के लिए आंदोलन करने के लिए तैयार है ! अभाविप के सोनू साह , अमित दास , करण साहू , धनवीर यादव

Share this news

Leave a Comment