न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:कुचहा बेणुगढ़ प्रधान सड़क ध्वस्त,आवाजाही में परेशानी,पुल निर्माण की मांग

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत कुचहा बेणुगढ़ के बीच प्रधानमंत्री सड़क ध्वस्त होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है।ज्ञात हो कि विगत वर्ष 2017 में टेढ़ागाछ में आई भीषण बाढ़ यह सड़क ध्वस्त हो गई थी।

जिसमें रेतुवा,कनकई,गोरिया एवं कोल नदियों का पानी दर्जनों स्थानों पर बने सड़क व कलवर्ट को ध्वस्त कर दिया है।यह सड़क ध्वस्त होने से खर्रा,बेणुगढ़,हरहरिया,बाँस बाड़ी,मटियारी, बाभनटोली,सुहिया हाट, सिरनियां,डाकपोखर सहित आधा दर्जन से अधिक गाँव के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ध्वस्त सड़क होकर छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होना बरसात में मुश्किल है।

इस इलाके के लोगों को हर वर्ष बरसात के दिनों में इतनी तकलीफ उठानी ही पड़ती है।लोग हमेशा यही सोचते हैं कि अब अगले वर्ष तक सड़क एवं आवागमन की समस्याओं का समाधान हो जाएगा, लेकिन ऐसा अभी होता नहीं दिख रहा है।जानकर लोगों का कहना है कि जब तक इस इलाके के लोग नेताओँ एवं स्थानीय प्रशासन की चापलूसी करते रहेंगे, तबतक अवाम बरसात में आवागमन के लिए अच्छी सड़कों के लिए तरसते रहेंगे।

फिर भी स्थानीय लोगों ने बाढ़ से उत्पन्न सड़क कटाव की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए आवागमन सुलभ करने के लिए सड़क कटिंग पर आरसीसी पुल देने की मांग जिला पदाधिकारी से की है।

Share this news

Leave a Comment