डेस्क /न्यूज लेमनचूस
जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने आज पटना में एएमयू किशनगंज सेंटर के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सह विधान पार्षद श्री उपेन्द्र कुशवाहा से उनके आवास पर एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद मुंगेर से जदयू पार्टी मुख्यालय में भेंट कर चर्चा की एवं मांग पत्र सौंपा।
श्री आलम ने कहा कि एएमयू किशनगंज सेंटर को फंड रिलीज नहीं होने के कारण एएमयू किशनगंज सेंटर माली बुहरान से गुजर रहा है। एएमयू किशनगंज सेंटर के लिए बार बार फंड के लिए आग्रह करने के बावजूद अभी तक मात्र दस करोड़ रुपए ही रिलीज किया है।जिसका उपयोगिता 31-03-2017 को ही केन्द्र सरकार को एएमयू प्रशाषन ने सौंपा है।






























