कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 मार्च 2026 को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार आगमन को लेकर नगर निगम क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल ने किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई,पेयजल, प्रकाश व्यवस्था,सड़क की स्थिति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम की ओर से सभी व्यवस्थाएँ बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाएगी ।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास स्वच्छता,यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर शहर की व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार , सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदुम्न सिंह यादव सहित नगर निगम के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।




























