मध्य विद्यालय गोरगामा के छात्र-छात्राओं का दल परिभ्रमण पर कुसियार गांव रवाना

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फूलहरा पंचायत के मध्य विद्यालय गोरगामा के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार निराला की अगुवाई में छात्र – छात्राओं का दल परिभ्रमण पर अररिया जिले के कुसियार गांव स्थित पार्क के लिए रवाना हुए ।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक पंकज कुमार निराला ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण में वर्ग 6,7, 8 के नामांकित छात्र – छात्राओं को मध्य विद्यालय गोरगामा में हरी झंडी दिखाकर अररिया जिले के कुसियार गांव रवाना किए ।

इस दौरान छात्र – छात्राओं ने कटिहार के चिल्ड्रन पार्क,समाहरणालय ,विकास भवन,इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज,सिरसा कैंप कटिहार, मांपूरण देवी मंदिर, आईपीजी मॉल,सीटी काली मंदिर पूर्णिया का भ्रमण करते हुए कुसियार गांव स्थित पार्क पहुंचे।

उन्होंने बताया कि छात्र – छात्राओं को पढ़ाई के साथ शैक्षणिक परिभ्रमण पर जाने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता हैं,छात्र – छात्राएं जो पढ़ाई करते हैं,वे परिभ्रमण में देखते हैं,उन्हें अन्य चीजों की भी शैक्षणिक जानकारियां मिलती हैं,सरकार का यह योजना छात्र – छात्राओं के लिए अति महत्वपूर्ण योजना हैं।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पंकज कुमार निराला, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष जूली देवी,सचिव खुशबू कुमारी, शिक्षक में ओम नारायण यादव, महावीर ऋषि,गुलाम महबूब रब्बानी,पूनम कुमारी एवं विमल सिन्हा आदि इस परिभ्रमण योजना में शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई