कटिहार:12000 लीटर चूलाई शराब बरामद,दो शराब तस्कर गिरफ्तार,भेजे गए जेल

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में चूलाई शराब बनाने वाले को गिरफ्तार करते हुए करीब 12000 लीटर चूलाई शराब पुलिस ने बरामद किया है। पूर्व सूचना के आलोक में मद्य निषेध विभाग कटिहार तथा आजमनगर पुलिस के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन के माध्यम से अत्यधिक मात्रा में चूलाई शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

साथ ही इस ऑपरेशन के बाद शराब निर्माताओं में हड़कंप मच गया है। इस ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो आदिवासी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं बताया जाता है कि कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन ओवर ब्रिज के नीचे 10.800 लीटर विदेशी शराब बरामद कर पुलिस ने एक अज्ञात मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी शराब तस्कर तथा देशी शराब निर्माता इस तरह के अवैध कार्य जारी रखना प्रशासन के लिए चुनौती भरा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई