महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,दुष्कर्म का है आरोप

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म मामले में दर्ज कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी रामनारायण बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कासटोला का रहने वाला है। कार्रवाई महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई।टीम में अवर निरीक्षक सुधा कुमारी पुलिस बल के साथ शामिल थी।

आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 7/26 के तहत महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

प्राथमिकी जनवरी माह में दर्ज करवाई गई थी।मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता का पति बाहर रहता था।इस दौरान पीड़िता को अकेली पाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई