प्राणपुर/कटिहार –नशाखोरी को लेकर चलाये गये छापामारी अभियान के तहत प्राणपुर पुलिस ने तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी देते हुए थानध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि प्राणपुर चौक पर शराब पीकर हंगामा करते राजेश कुमार,साकिन- रहिका, महावीर मंडल,साकिन- नाथनगर एवं विजय मंडल,साकिन-बिसाढ़े को नशे की हालत में हिरासत में लेकर कर चिकित्सकीय जांच के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।





























