किशनगंज /विजय कुमार साह
जिला पदाधिकारी डाॅ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया, ताकि कनकनी भरी इस ठंड में आर्थिक रुप से परेशान कुछ जरूरतमंदों को राहत मिल सके। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के हाटगांव, धवेली, खनियाबाद, भोरहा, डाकपोखर आदि पंचायतों में जरूरतमंद तथा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया एवं आर्थिक रुप से कमजोर दिव्यांग आदिवासी असहाय जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल दिया जा रहा है।
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष परिस्थिति में साइकिल वितरण किया गया है। अत्यधिक ठंड एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिक भीड़-भाड़ न हो बारी-बारी से जरूरतमंदों को साइकिल दिया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कैसर रजा, कृषि पदाधिकारी उदय शंकर, प्रखंड नाजिर विकास मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल मंडल मुखिया अबू बकर, मुखिया प्रतिनिधि सबदर आलम, मंजर आलम, हैदर आलम मौजूद थे।






























