डीपीओ समग्र शिक्षा में भभुआ अनुमंडल के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हाई स्कूल में छात्रों के लिए स्मार्ट प्राप्त संचालित करने का निर्देश दिया गया है। इस बारे में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान अक्षय कुमार पांडेय ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है।
उन्नयन कार्यक्रम के तहत सभी हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन कोरोना नियमों का पालन करते हुए करने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिया गया है।इस जिला शिक्षा कार्यालय के सभाकक्ष मे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान की अध्यक्षता में भभुआ अनुमंडल के सभी माध्यमिक उच्च माध्यमिक और उत्क्रमित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित हुई।
जिसमें उन्नयन कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा कैच अप कोर्स के संचालन और मूल्यांकन, इंस्पायर अवार्ड, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम,ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का फ्लेक्स पर फोटो चिपकाने के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अलावा कैरियर पोर्टल उत्क्रमित विद्यालयों में रात्रि प्रहरी के चयन की समीक्षा हुई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को संबंधित कार्यक्रमों के संचालन हेतु निर्देशित किया।


























