आज दिन शुक्रवार कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि विक्रम सम्वत 2078 है ।आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज राशि स्वामी मंगल व शनि गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मंगल के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें। जाँब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।
वृष राशि :राशि स्वामी शुक्र इस समय मकर राशि में है व चन्द्रमा वृश्चिक में शुभ हैं। व्यावयायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।
मिथुन राशि :जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में कुछ परि वर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।
कर्क राशि :सूर्य का खष्ठम,चन्द्रमा का पँचम गोचर शुभ है। गुरु का कुम्भ गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जाँब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व बैंकिंग जाँब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि :जाँब में शुक्र के खष्ठम व चन्द्रमा के चतुर्थ व सूर्य के धनु गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व हरा रंग शुभ है।
कन्या राशि :व्यवसाय में प्रगति व छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। मंगल का गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।





























