सबका सम्मान – जीवन आसान कार्यक्रम को लेकर जनता दरबार का आयोजन

SHARE:

कटिहार- सबका सम्मान – जीवन आसान”कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों सहित अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर आमजन उपस्थित रहे।इस दौरान डीएम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 59 से अधिक परिवादकर्ताओं के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना।

वहीं संबंधित पदाधिकारियों को परिवाद पत्रों की जांच करते हुए मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने परिवाद पत्रों को अपर समाहर्ता ,उप विकास आयुक्त,भूमि उपसमाहर्ता कटिहार सदर, बारसोई, मनिहारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर, बारसोई एवं मनिहारी को निष्पादित करने की जिम्मेवारी दी।

इस दौरान भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, अतिक्रमण, कल्याण,बैंकिंग, आपूर्ति,स्वास्थ्य,नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग,विद्युत जैसे विभागों से जुड़ी समस्याएं हीं अधिक रही।भू-विवादों के आवेदनों को जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को देते हुए शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का निर्देश दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!