एएनएम के फर्जी भुगतान पर डीएम ने  जांच का दिया आदेश

SHARE:

कदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एएनएम मौसम कुमारी के फर्जी भुगतान मामले में जिला जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में पदस्थापित एएनएम पर योगदान लेने के बाद से हीं कार्य नही करने को लेकर पत्रांक 106 के तहत दिनांक 11 फरवरी 2026 को स्पस्टीकरण पूछने के साथ-साथ मौसम कुमारी का भुगतान रोक दिया गया था।

बाबजूद इसके एएनएम मौसम कुमारी को लगातार वेतन का भुगतान होता रहा। जिस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मामले से अंजान बनते हुए कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नही है जबकि पत्रांक 106 दिनांक 11 फरवरी 2026 के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह के द्वारा ही पत्र जारी किया गया था, पत्र जारी करने के बाद भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके द्वारा हीं जारी पत्र का जानकारी नही होना उनके कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

वहीं मामले को लेकर एएनएम मौसम कुमारी ने कहा कि पदाधिकारी का मन पूरा नही हुआ तो कुछ से कुछ लिख देतें है, उनको पैसा चाहिए पैसा नही मिला तो पत्र जारी कर दिया। वहीं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उस ओर कड़ी करवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!