सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ पीएम श्री विद्यालय का शुभारंभ

SHARE:


6 से 8 तक के 190 छात्र-छात्राएं नामांकित
बच्चों को मिलेगी मध्याह्न भोजन सहित अन्य सुविधा

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के राज्यकृत सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया में पीएम श्री विद्यालय का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ।समारोह में संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षा प्रेमी, अभिभावक व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल सथचालक डा राघवेन्द्र कुमार झा ने अतियों के साथ संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यालय एवं वर्ग कक्षों का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री झा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय केन्द्र सरकार की स्कूल फोर राइजिंग योजना है।जिसका उद्देश्य चुने हुए सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता को मजबूत करना है।इसको लेकर संस्थान को अनुकरणीय बनाने के लिए विशेष रुप से डिजाइन किया गया है।उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार होना है।

जिसमें वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों को शिक्षा के साथ कौशल विकास,पर्यावरण,विज्ञान विषय में विशेषकर दक्ष बनाया जाएगा।प्रधानाध्यापक ने बताया कि इन वर्गों में पढाने के लिए विभाग द्वारा अलग से दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है,तो वहीं बच्चों के बैठने के लिए आकर्षक उपस्कर भी उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने कहा कि इस पीएम श्री विद्यालय में वर्ग 06 में 83, वर्ग 07 में 71 और वर्ग 08 में 36 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है।

उन्होंने कहा कि नामांकित बच्चों को मध्याह्न भोजन,पुस्तक, छात्रवृत्ति आदि सुविधा पूर्व की भांति हीं मिलेगी।विद्यालय में प्रधानमंत्री के फोटो सहित सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है।उपस्थित लोगों ने विद्यालय की विशेषता पर हर्ष जताते हुए इसे पोषक क्षेत्र की उपलब्धि बताया तो वहीं शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि यहाॅ पढने वाले बच्चे खास दिखने चाहिए।

समारोह के संचालन में विद्यालय के वरीय शिक्षक निरंजन कुमार सिंह, सुनील कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, रंजीत कुमार, शशांक शेखर,आदि की भूमिका अहम रही।समारोह में संकुल समन्वयक सुमन कुमार, दाता सदस्य रामानंद झा,पूर्व प्रधानाध्यापक बिजयानंद झा,सेवानिवृत सैन्य अधिकारी उदयानंद झा, प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार चौहान,सुभाष चंद्र मंडल, हीरेन राय,नीरज कुमार, पंचानंद राय,मिलन कुमार, अरुण राय सहित दर्जनों शिक्षक व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!