कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
गांव के विकास योजनाओं की सभी जानकारी अब ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारी और कर्मी भी शामिल हुए।ई – ग्राम स्वराज पोर्टल पर विकास योजनाओं का डाटा अपलोड करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन में हुआ।
इस बारे में बताया गया कि सब की योजना सबका विकास अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2022 -23 के लिए समयबद्ध अवधि में समग्र समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार किए जाने और ई ग्राम स्वराज पोर्टल में डाटा अपलोड किए जाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण में जिला पंचायती राज पदाधिकारी जिला प्रोग्राम और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी फैसिलिटेटर फ्रंटलाइन वर्कर तकनीकी सहायक लेखापाल सहायक शामिल हुए। जिसमें विकास योजनाओं को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News Lemonchoose के Facebook पेज को Like व Twitter ,Koo,DailyHunt पर Follow करना न भूलें…
Post Views: 164