•सारण के सिविल सर्जन को दी गयी विदाई
•नए सीएस डॉ सागर दुलाल सिन्हा का हुआ स्वागत
छपरा:सदर अस्पताल के बॉयज हॉस्टल सभागार में सारण के निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ जेपी सुकुमार का विदाई समारोह तथा नए सीएस डॉ सागर दुलाल सिन्हा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने निवर्तमान सिविल सर्जन को भावभीनी विदाई दी तथा उनके सराहनीय कार्यों की चर्चा की। निवर्तमान सीएस डॉ जेपी सुकुमार ने कहा कि सारण के चिकित्सकों तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जिस तरह से अपना योगदान दिया है वह काफी सराहनीय है। यहां के लोगों के साथ काम करके काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि सारण में पदभार संभालते ही यहां के कर्मियों ने जिस तरह से सकारात्मक सहयोग दिया उस सहयोग की बदौलत कई विकट परिस्थिति और चुनौतियों को आसानी से पार करने में कामयाबी मिली।
कर्मियों की सजगता से बची कई मरीजों की जान:
सीएस ने अपने कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सीमित संसाधनों और सीमित कर्मियों के बावजूद भी बेहतर चिकित्सा सुविधा आम जनता को पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में वह लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे और इस दौरान उनके सामने कई विकट परिस्थितियां भी आई और कर्मियों के सहयोग से उस विकट परिस्थितियों से भी निपटने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने एक घटनाक्रम का चर्चा करते हुए बताया कि कोरोना काल के दौरान जब आइसोलेशन सेंटर में मरीज भर्ती थे तब एक दिन अचानक सदर अस्पताल के ट्रांसफार्मर में आग लग गई और आइसोलेशन सेंटर का बिजली सप्लाई बंद हो गया। बिजली सप्लाई बंद होते ही अफरा-तफरी हो गयी। लेकिन सारण के डीपीएम अरविंद कुमार और हेल्थ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद की सूझबूझ से काफी कम समय में बिजली की समस्या को दूर कर आइसोलेशन सेंटर में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते बिजली की समस्या दूर नहीं होती तो उस दिन 30 से 40 मरीजों की मौत हो जाती। लेकिन इन लोगों की सजगता से मरीजों की जान बच गयी।
कर्मियों का सहयोग सदा याद रहेगा:
आपको बता दें कि डॉ जे पी सुकुमार का तबादला पटना में क्षेत्रीय अपर निदेशक के पद पर किया गया है। उन्होंने कहा इतने कम समय में यहां के कर्मियों ने जिस तरह से सहयोग किया और अपना प्यार दिया वह आजीवन याद रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरी बातों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया के सहयोग से सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च की टीम ने जिस तरह से सहयोग किया वह काफी सराहनीय है। कोरोना संक्रमण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के अन्य कार्यक्रमों के बारे में समुदाय को जागरूक करने में मीडिया के माध्यम से सीफार की टीम ने बेहतर कार्य किया है और ऐसी उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कार्य करते रहेंगे।
सारण के नए सिविल सर्जन का हुआ स्वागत:
सारण के नए सिविल सर्जन के रूप में बिहार के प्रसिद्ध सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने योगदान किया है। आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन का स्वागत चिकित्सा कर्मियों ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि सारण में स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण तथा बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य होगा। टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना मेरी प्राथमिकता है । समुदाय के हर वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचे यह सुनिश्चित की जाएगी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। सीएस ने कहा कि जिस तरह से आप सभी ने पूर्व के अधिकारी को सहयोग किया है। ऐसी उम्मीद है कि मुझे भी वह सहयोग प्राप्त होगा और आपके सहयोग से सारण को एक नया आयाम देने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि इसके पूर्व डॉ सागर दुलाल सिन्हा पटना में अपर निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। अब सारण के सिविल सर्जन की कमान संभाल रहे हैं। इस मौके पर डीएमओ डॉ दिलीप कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चंदेश्वर सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसडी सिंह , जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, डीसीएम बृजेंद्र कुमार सिंह ,डीएमएन्डई भानु शर्मा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ रंजितेश कुमार, सीफार के डीसी गनपत आर्यन, गौरव कुमार, नीरज कुमार समेत सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम समेत अन्य मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी … Read more


























