• एनीमिया के लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से लें सलाह
• जिले में 62.8 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं हैं एनीमिक
• 69.8 प्रतिशत बच्चे एनिमिया से शिकार
छपरा:कोरोना काल में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। आज की जीवन शैली में एनीमिया एक आम बीमारी हो गई है, लेकिन इसके प्रति लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है। व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी के कारण जब हीमोग्लोबिन का बनना सामान्य से कम हो जाता है। तब शरीर में खून की कमी होने लगती है। इस स्थिति को ही एनीमिया कहा जाता है। इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जीवनशैली बदलने एवं आयरन युक्त आहार का सेवन करने की जरूरत है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-20) के अनुसार जिले में 15 से 49 वर्ष की 59.1 प्रतिशत गर्भवती, 15 से 49 वर्ष की 62.8 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं। एक स्वस्थ्य महिला में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर और पुरुषों में 14 ग्राम प्रति डेसीलीटर होनी चाहिए। वहीं जिले में 5 से 59 माह के 69.8 प्रतिशत बच्चे एनीमिया से शिकार है।
एनीमिया शारीरिक व मानसिक क्षमता को करता है प्रभावित:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि एनीमिया हमारी शारीरिक व मानसिक क्षमता को प्रभावित करता है। एनीमिया में हीमोग्लोबिन की कमी होती है। हीमोग्लोबिन ही फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर खून में पहुंचाता है। यही कारण है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है। जो भी व्यक्ति अपने खान-पान का ख्याल नहीं रखता है उसे एनीमिया हो सकता है लेकिन महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक देखने को मिलती है।
हर उम्र के लोग एनीमिया ग्रसित हो सकते हैं:
सीएस डॉ. सागर ने कहा कि वैसे तो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोग एनीमिया ग्रसित हो सकते हैं, लेकिन किशोरावस्था, प्रसव के बाद और रजोनिवृत्ति के बीच की आयु में यह समस्या अधिक देखी जाती है। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब शरीर में लाल रक्त कणों की कोशिकाओं के नष्ट होने की दर उनके निर्माण की दर से अधिक होती है। उन्होंने कहा कि एनीमिया के लक्षण महसूस होने पर तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
एनीमिया के लक्षण
सांस फूलना, थकावट आना, चक्कर आना, घबराहट, एकाग्रता में कमी और आंखों, हथेलियों व नाखून का रंग पीला होना एनीमिया के प्रमुख लक्षण हैं।
गर्भवती एवं धात्री महिलाएं खान पान का रखें विशेष ध्यान:
आज कोरोना के दौर में तो हमें इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इससे हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो सकती है। ऐसी स्थिति में कोरोना के संक्रमण की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हमें ऐसे समय में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमें फल व सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर खाना चाहिए। खाना बनाने व खाना खाने से पहले हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोना चाहिए। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को डाक्टर की सलाह से विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ नीबू, संतरा, आंवले के साथ आयरन की गोलियों का सेवन करना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, टेढ़ागाछ-धवैली वार्ड 05 के लोग बेहाल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षा … Read more
- पुलिस पर हमला करना महंगा पड़ा, रात में छापेमारी कर 6 लोगो की हुई गिरफ्तारीराज कुमार/किशनगंज/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सड़क जाम और आगजनी के दौरान कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। पुलिस … Read more
- किशनगंज में आधी रात आई आंधी का कहर, 100 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही — पेड़ उखड़े, बिजली ठप, फसलों को भारी नुकसानकिशनगंज/प्रतिनिधि रविवार देर रात किशनगंज जिले में आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट … Read more
- वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बेबी केयर रुम का हुआ विधिवत उद्घाटन,माताएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को करवा सकेंगी स्तन पानसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सिविल सर्जन डॉ राजकुमार एवं अन्य अतिथियों के … Read more
- नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मझिया पुल का किया स्थल निरीक्षण,बोले जल्द शुरू होगा पुल निर्माण कार्यसंवाददाता:अब्दुल करीम नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को मझियां पुल का स्थल निरीक्षण किया और जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मझिया पुल कई … Read more
- किशनगंज:नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, कारवाई की मांगरणविजय/पौआखाली पौआखाली नगर पंचायत में पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के किनारे बुडको के द्वारा लाखों की राशि से निर्माण हो रहे नाला कार्य में उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम ने एकबार फिर से संवेदक … Read more
- अररिया में लूट की कोशिश नाकाम, युवक को मारी गोली; हालत गंभीरअररिया/अरुण कुमार जिले में शनिवार शाम अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला, जहां बाइक लूटने में असफल होने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना अररिया शहर के एबीसी नहर मार्ग … Read more
- पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनिहारी पुलिस ने विशेष छापामारी कर मनिहारी कांड संख्या 89/26, दिनांक 25.03.26 … Read more
- डीआरएम ने डीजल शेड व स्टेशन का किया निरीक्षणकटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार किरेंद्र नरह ने मंडल क्षेत्र के अंतर्गत मालदा डीजल शेड,रनिंग रूम एवं बालुरघाट स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित परिसरों में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर, रखरखाव व्यवस्था … Read more
- दहेज की आग में फिर बुझी एक जिंदगी: NH-31 किनारे नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनीकोढ़ा/कटिहार – कोढ़ा थाना अंतर्गत महिनाथपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।शनिवार की सुबह एनएच – 31 के किनारे संगीता देवी (22) का शव मिलने से … Read more
- अतिपिछड़ा समाज की बेटी निवेदिता मंडल जेडीयू की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत,कटिहार में हुआ सम्मान समारोहकटिहार – जनता दल यूनाइटेड की ओर से अतिपिछड़ा समाज की बेटी श्रीमती निवेदिता मंडल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर कटिहार में उनके निज आवास पर भव्य सम्मान समारोह का … Read more
- ट्रैक्टर ट्राली में दबने से दो मौसरे भाई की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाजा पंचायत की उफरैल गांव वार्ड संख्या 5 में अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो मौसेरे … Read more
- जनगणना के प्रति जागरूकता हेतु दिव्यांगों ने भरी हुंकार,बनाई मानव श्रृंखलाकटिहार – कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति,कटिहार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत एक प्रभात फेरी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के … Read more
- नीति आयोग के सूचकांकों की उपलब्धियों को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – नीति आयोग के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत सभी सूचकांकों में प्राप्त जिले की उपलब्धियो को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपविकास … Read more
- कटिहार:छात्र के लापता होने पर मुहल्लेवासी का फूटा गुस्सापरिजनों ने कटिहार–पूर्णिया सड़क जाम कर किया प्रदर्शन कटिहार – शहर के सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका से 14 वर्षीय छात्र हर्षित कुमार के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा … Read more
- प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन,नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत तो निवर्तमान को दी गई विदाईथाना में हुआ विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो को विदाई दी गई यो वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष विजय … Read more
- डीएम के आदेश पर सालमारी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की हुई जांच आलमारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा गठित जांच टीमों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड संस्थान के वैधता की जांच को लेकर टीम लगातार जांच कर रही है। इसी क्रम … Read more
- ट्रेन में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो गिरफ्तार, मोबाइल बरामदबारसोई /कटिहार – बारसोई–मालदा रेलखंड पर 13175 अप कंचनजंघा एक्सप्रेस में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि ट्रेन गुजरने के … Read more
- कटिहार:होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार घायलकुरसेला/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया चौक एनएच 31 स्थिति ग्रामीण बैंक के पास दोपहर मे एक होटल में विवाद के बाद मारपीट में चार लोग के घायल होने की जानकारी सामने आई है। … Read more
- सुनील कुमार यादव बने सांसद प्रतिनिधि,समर्थकों में खुशी की लहरतारिक अनवर का बड़ा ऐलान हर प्रखंड में खुलेगा सांसद शिकायत कार्यालय कटिहार – सांसद तारिक अनवर ने शनिवार को अपने गामी टोला स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कई … Read more
- कटिहार:आधा दर्जन से अधिक पार्षदों ने मुख्य पार्षद एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर उठाये सवालवार्ड के विकास की उपेक्षा का लगाया आरोप मनिहारी /कटिहार- मनिहारी नगर पंचायत में राजनीतिक खीचतान गहराता जा रहा है । वार्ड छः के वार्ड पार्षद श्रवण कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी … Read more
News Lemonchoose वेबसाइट पर बहुत ही सस्ते दर पर अपने दुकान ,प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य व्यवसायिक कार्यों का विज्ञापन देकर अपने बिजनेस को लाखो लोगो तक पहुंचाए ।संपर्क करे :9431267283





























