दिसंबर माह के अंत तक जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की प्रक्रिया को बना रखा है आसान
7 नवम्बर को शतप्रतिशत टीकाकरण की लिए चलेगा महाअभियान
जीविका दीदियों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये करें विशेष पहल
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना की दूसरी लहर भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन तीसरी लहर नहीं आए इसे लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि अभी जिले में कोरोना के 10 एक्टिव मरीज हैं। माह दिसम्बर तक शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में छठ पूजा पर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर महाअभियान जारी है । वहीं आगामी छठ पर्व तक जिले में प्रतिदिन 5500 से अधिक लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।
07 नवम्बर को 50 हजार टीकाकरण के लक्ष्य के साथ महाभियान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रायः देखा जा रहा है कि छठ पूजा के समय खरीदारी करते वक़्त लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। कई लोग नाक, मुँह नहीं ढक रहे व सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे हैं। वहीँ बाहर से आने वाले प्रवासियों से भी कोविड का खतरा बना रह रहा है। ऐसे में परिवार, समाज की सुरक्षा के मद्देनजर मास्क का प्रयोग नहीं करना मुनासिब नहीं है। मौके पर सीएस ने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, व सार्वजनिक स्थानों पर कोविड जाँच व टीकाकरण की सुविधाएं उपलब्ध है। जाँच जरूर कराएं। साथ ही जो भी लोग टीके से वंचित हैं, वे लोग टीकाकरण अवश्य कराएं।
अन्य प्रदेश से आनेवाले परिजन पर विशेष ध्यान दे
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की जिले में कोरोना का प्रसार फिर से नहीं हो, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ आम आदमी को भी जागरूक होने की जरूरत है।बाहर से घर आने वालों पर परिजन नजर रखें। उनकी कोरोना जांच सुनिश्चित कराएं। उन्हें रास्ते में ही जानकारी दे दें कि जिले के बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है, इसलिए वहां से जांच कराकर ही घर आएं। अगर वह जांच कराकर नहीं आते हैं तो घर आने से पहले उनकी सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच जरूर करा दें। जांच में अगर कोरोना की पुष्टि हो जाती है तो आइसोलेट कर दें और चिकित्सकीय सलाह के मुताबिक रहने के लिए कहें। ऐसा करने से बाहर से आने वाले लोगों से किसी स्थानीय व्यक्ति में कोरोना का प्रसार नहीं होगा।
शत-प्रतिशत जीविका दीदियों के टीकाकरण का करें प्रयास :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा अब तक जिले में संचालित टीकाकरण अभियान की सफलता में जीविका दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे भी उनसे ऐसी ही उम्मीद की जाती है। अभियान के दौरान जीविका दीदी लोगों से घर-घर संपर्क स्थापित कर लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करें व उनका टीकाकरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने दीदियों को अपना व अपने परिवार का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत जीविका दीदियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराना हमारा लक्ष्य है। दिसम्बर माह के अंत तक सभी शतप्रतिशत जीविका दीदियों के टीकाकरण सुनिश्चित कराये जाने को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये है।
पहला टीका दूसरे शहर में लिया हो तो दूसरा टिका यहाँ भी ले सकते है ।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम कहते हैं कि लोगों के मन में किसी भी तरह की दुविधा नहीं रहनी चाहिए। अभी त्यौहार को लेकर बड़ी संख्या में बाहर से लोग आए हैं। सारा रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध रहता है। यदि आपने पहला टीका ले लिया है तो आपको दूसरा टीका ही दिया जाएगा। जब आप दूसरा टीका ले लेंगे तो आपकी टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसका रिकॉर्ड भी पोर्टल भी अपलोड हो जाएगा। इसलिए यदि आपने पहला टीका दूसरे शहर में लिया हो और आपका समय पूरा हो गया हो तो संकोच नहीं करें। अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द दूसरा टीका ले लें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की पहचान … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर 31 … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायती … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के बाद … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को बंदोबस्ती … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 केंद्रों पर लाइव … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर … Read more
- गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने … Read more
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ठाकुरगंज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पटना से आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभागार में … Read more
- दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 50 हजार रूपये अर्थ दंड भी लगायासागर चंद्रा/ किशनगंज न्यायालय ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश … Read more
- उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,21 को हिरासत में लिया गयाउपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।मालूम हो कि उपद्रव … Read more
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और देशहित में उठाया गया नैतिक कदम : विजय कुमार मंडलअररिया/अरुण कुमार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अररिया जिले के सिकटी से भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने … Read more
- बरारी नगर पंचायत कार्यालय में बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों का हुआ लाइव प्रसारणबरारी /कटिहार – बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के कार्यकाल … Read more
- जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों का हुआ निपटारामनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में शनिवार को अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि इस शिविर में कुल सात आवेदन … Read more
- सीडीपीओ ने आजमनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – शनिवार को सीडीपीओ राजेश रंजन ने आजमनगर पंचायत के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों तथा बच्चों के अभिभावक से बात कर आंगनबाड़ी केंद्र में चलाए … Read more
- जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ संपन्न हुई उल्टा रथयात्रानौ दिनों तक भक्ति की रसधारा में डूबा रहा बारसोई बारसोई /कटिहार – बारसोई घाट स्थित अति प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव भव्य उल्टा रथयात्रा … Read more



















