सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच किए गए दीप प्रज्वलित
दीपोत्सव के साथ-साथ हुआ कई कार्यक्रमों का आयोजन
दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विदेशी मेहमान
अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में दीपावली के मौके पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप और अयोध्या के मठ तथा मंदिरों में 3 लाख दीप जलाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या के मठ और मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं।”
इस तरह छोटी दीपावली के मौके पर कुल 12 लाख दीये जलाए गए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाकर योगी सरकार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब हो कि पिछले वर्ष ‘‘दीपोत्सव’’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे, जो एक विश्व रिकॉर्ड था। इस दीपोत्सव की सबसे खास बात ये है कि इस बार ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया है।पूरी अयोध्या नगरी दीपो की रौशनी से जगमगा रही है ।मालूम हो कि इससे पहले भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकी निकाली गई जिसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साथ साधु संत समाज के लोग जुटे ।वहीं आज के दीपोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया था जो की कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्रमुग्ध दिखे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि “पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च होता था, आज मंदिरों के पुननिर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है। जिनको कब्रिस्तान प्यारा था वो जनता का पैसा वहां लगाते थे और जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है वो धर्म और संस्कृति के उत्थान लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं।”श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या अब एक नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया के अंदर छानी चाहिए। दुनिया की कोई ताकत 2023 तक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।

“वहीं उन्होने कहा बहुत सारे लोग क्षदम भेष धरकर यहां आ रहे है उनसे सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कल तक ऐसे ही लोग मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगा रहे थे । श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सीएम योगी ने कहा, “आज के दिन अयोध्या में क्या हो रहा था, 30 अक्टूबर 1990 और 2 नवंबर 1990 को इसी अयोध्या में राम भक्तों पर, कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। बर्बर लाठी चार्ज हो रहा था। तब जय श्री राम बोलना एक अपराध माना जाता था, तब राम मंदिर की बात बोलना अपने आप में एक अपराध होता था। लेकिन, भाइयों-बहनों आपकी ताकत, लोकतंत्र की ताकत कितनी मजबूत होती है, आपने उसका एहसास कराया।”

सीएम योगी ने कहा, “उस ताकत का एहसास है जो कल तक, राम भक्तों पर 31 वर्ष पहले गोलियां चला रहे थे, आज वह आपकी ताकत के सामने झुके हैं, अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी प्रकार से चले तो अगली कार सेवा के लिए वे और उनके पूरे खानदान लाइन पर खड़े होते हुए दिखाई देंगे।वहीं आज के कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी सहित उत्तर प्रदेश कैबिनेट के तमाम मंत्री और बीजेपी के नेता मौजद रहे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़ा किशनगंज का युवक, 25 लाख का गांजा बरामद,दो तस्कर गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज फिल्मी अंदाज में वाहन का पीछा कर पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पुलिस जिले की स्पेशल क्राइम यूनिट और चाकुलिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई … Read more
- सीमावर्ती गांवों में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 458 पशुओं का हुआ उपचारकुलभूषण सिंह/ठाकुरगंज 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव धनतोला और डोरिया में नि:शुल्क पशु चिकित्सा जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया … Read more
- KishanganjNews:मेनका की मौत मामले का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन,मौसेरे भाईयों के साथ गई थी नदी किनारे,स्नान करने के दौरान डूबने से हुई थी मौतसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस ने डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय मेनका कुमारी की मौत मामले का सफल उद्भेदन किया है। वैज्ञानिक अनुसंधान और पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि घटना के दिन … Read more
- हाटगांव पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक, 16 जून को मिलेगा योजनाओं का लाभटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की हाटगांव पंचायत में आगामी 16 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को पंचायत सरकार भवन में एक … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार, पांच भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि संबंधी जनसमस्याओं एवं जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल … Read more
- टेढ़ागाछ में सात मदरसों का औचक निरीक्षण,शैक्षणिक व्यवस्था व मध्याह्न भोजन की हुई जांचटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित मदरसों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं प्रभारी प्रखंड शिक्षा … Read more
- गोबरा घाट कमला धार में पुल निर्माण की मांग,विधायक ने किया निरीक्षणमनसाही/कटिहार – पंचबरगा – गोबरा घाट बांस पुल का मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह पंचवर्गा गांव पहुंच कर गोबर घाट बांस पुल का निरीक्षण किया और जल्द ही यहां पुल निर्माण को … Read more
- पर्यावरण दिवस पर पंचायतों में हुआ ग्रामसभा का आयोजनडंडखोरा/कटिहार -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें पंचायत सचिव सहित अन्य लोगों ने बढती गर्मी का कारण पर्यावरण असंतुलन बताया।बताया कि भौतिक … Read more
- नवविवाहिता को उठाने की कोशिश का आरोप, एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा; गांव में तनावमनसाही (कटिहार): मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत स्थित संगतीबाड़ी गांव में शनिवार देर रात कथित रूप से नवविवाहिता को उठाने की कोशिश के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली गयी तीन जागरूकता रथकटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से चेयरमैन के नेतृत्व मे लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु तीन जागरूकता रथ निकाली गई। चैयरमैन डॉक्टर रंजना झा ने इस दिवस पर … Read more
- शराब सेवन के आरोप में चार गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में शराब तस्करी व नशे के सौदागरों के विरुद्ध ताबडतोड एक्शन जारी है। … Read more
- रेलवे कोशी ग्रीन गोल्फ क्लब परिसर में किया गया पौधारोपणकटिहार – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे कोशी ग्रीन गोल्फ क्लब कटिहार परिसर में पूसी रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप कटिहार मंडल के सचिव गणेश ठाकुर एवं कटिहार मंडल रेल अधिकारी … Read more
- CrimeNews:स्मैक व नगदी के साथ दो गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – नशे के धंधेबाजों पर नकेल कसने की दिशा में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा की अगुवाई में कार्रवाई जारी है. इसी कडी मे मनिहारी थाना पुलिस ने मनिहारी नगर थाना … Read more
- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत,किसानों व पशुपालकों के चेहरे खिलेहसनगंज /कटिहार -शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो … Read more
- मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि का किया गया भुगतानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के धुरीयाही पंचायत में विगत दिनों शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गयी थी। अंचल पदाधिकारी निहारिका राय ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के आश्रित को … Read more
- विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,वाहन जब्तकदवा/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध कदवा पुलिस ने फिर से बड़ी सफलता पाई है।काले स्कार्पियों में ले जा रहे 177 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। … Read more
- नगर निगम की विशेष बैठक में एसडब्लूएम रूल्स -2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरकटिहार – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में विभागीय निर्देशानुसार एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त … Read more
- अररिया: जिले के प्रभारी मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना, सुख समृद्धि की कामना -प्रभारी मंत्री के साथ जिला के कई अधिकारी थे मौजूद -नानू बाबा ने सभी को चुनरी व माला पहना कर दिया आशीर्वाद अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट अररिया के प्रभारी … Read more
- 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राजद का धरना, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितकिशनगंज। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, छात्रों पर लाठीचार्ज तथा सरकार की कथित तानाशाही के विरोध में आगामी 9 जून 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी सात प्रखंड मुख्यालयों … Read more
- बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा विश्व पर्यावरण में पर किया गया वृक्षारोपण,पेड़ लगाने की अपीलकिशनगंज/ सरफराज आलम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा किशनगंज की ओर से प्रताप मिडल स्कूल किशनगंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक के अधिकारियों ने … Read more
- पटना में महिला की बहादुरी से झपटमार गिरफ्तार, लूट की कोशिश नाकामपटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक छात्रा की सूझबूझ और बहादुरी से झपटमारी की वारदात नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाश छात्रा के गले से करीब 25 हजार रुपये मूल्य … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त गश्ती अभियान,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से शुक्रवार को … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने किया वृक्षारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का … Read more
- विश्व पर्यावरण दिवस पर टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपणएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्रामीण विकास विभाग, … Read more




























