किशनगंज / संवाददाता
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ,डॉक्टर आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन अंजुमन इस्लामिया मदरसा,किशनगंज में लीड बैंक,किशनगंज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इस अभियान को लगभग सभी बैंकों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई कटिहार,क्षेत्रीय प्रबंधक, यूबीजीबी,अररिया, लीड बैंक प्रबंधक,किशनगंज इंदु शेखर, चीफ मैनेजर, एसबीआई, मेन ब्रांच,किशनगंज के नेतृत्व में आयोजित इस क्रेडिट आउटरीच अभियान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूको बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक, ग्रामीण बैंक इत्यादि सरकारी एवं निजी बैंक शामिल थे। जिले का साख-जमा अनुपात 61.76% है, जबकि बिहार राज्य का साख जमा अनुपात 43.58% है।
वित्त विभाग के निर्देश के आलोक में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के मार्गदर्शन में लीड बैंक द्वारा यह कार्यक्रम भारत के सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है, ताकि कोविड-19 के दुष्प्रभाव से कमजोर हुई आर्थिक व्यवस्था को सुधारा जा सके और लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित भी किया जाता है। इसके तहत बैंकों के द्वारा विभिन्न खुदरा ऋण, कृषि ऋण एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जाता है।
किशनगंज जिले में मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान के तहत बैंकों द्वारा ₹150 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है तथा कई ऋण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।लगभग 600 लाभुक को ऋण प्रदान किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक व अन्य बैंक द्वारा प्रमुखता से ऋण वितरित किया गया है।
लीड बैंक प्रबंधक श्री इंदु शेखर ने बताया कि यह अभियान 1 सप्ताह पहले से चल रहा था और दीपावली तक चलता रहेगा। अभियान पहले बैंक शाखाओं में चल रहा था और आज सभी बैंकों द्वारा संयुक्त रुप से कोशी कॉलेज में इसका आयोजन किया गया। दीपावली तक यह अभियान चलता रहेगा और इसके तहत लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
अंजुमन इस्लामिया में विभिन्न बैंकों द्वारा कई स्टाल विभिन्न साइज के लगाए गए थे। इन स्टॉल में विभिन्न बैंकों द्वारा अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित किए गए थे। बैंकों द्वारा ग्राहकों के बीच पंपलेट वितरित कर अपने प्रोडक्ट की जानकारी दी गई। अंजुमन इस्लामिया में मेला सा माहौल बना हुआ था।600 लोग ऋण से लाभान्वित हुए।
जिलाधिकारी लगभग 1 घंटे इस कार्यक्रम में रहे और उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकरों को साख-जमा अनुपात एव वार्षिक ऋण योजना में और तेजी लाने का निर्देश दिया ।साथ ही, सभी बैंकों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक ऋण योजना में लक्ष्य के अनुरुप प्रगति करने एवं ऋण जमा अनुपात को राष्ट्रीय स्तर पर 72% तक लाने की कार्यनीति बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक का यह उद्देश्य हो कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बैंकिंग सुविधा और ऋण प्राप्त हो सके और वे अपने व्यवसाय को समृद्ध कर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें।
जिलाधिकारी ने वित्तीय समावेशन हेतु प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत चालू एवं बचत खाता खोलने पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश बैंकों को दिया। पीएम स्वनिधि योजना, स्टार्टअप इंडिया एवं स्टैंड अप इंडिया के तहत नए इकाइयों के संचालन हेतु ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को दिया। उन्होंने बैंकों द्वारा प्रदत ऋणों की वसूली पर, विशेषकर सर्टिफिकेट केस के मामलों में विशेष बल दिया और इसमें प्रशासन द्वारा यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम उपस्थित हुए।जिला कृषि पदाधिकारी,डीपीएम/जीविका, रीजनल मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, कटिहार , रीजनल मैनेजर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों के मैनेजर और अन्य बैंक कर्मी शामिल रहे। इन्होंने भी मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। बड़ी संख्या में लगभग 600 लाभुक एवं अन्य व्यक्ति भी इस क्रेडिट मेले में शामिल हुए। मीडिया कर्मी भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की पहचान पूजनेश्वर प्रसाद सिंह … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर 31 निवासी जेबा परवीन … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के बाद इलाके में हड़कंप … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा सौंपते हुए … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 केंद्रों पर लाइव प्रसारण किया गया। … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर उपचार के साथ … Read more
- गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सूचना … Read more
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ठाकुरगंज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पटना से आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभागार में लगी बड़ी एलईडी … Read more
- दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 50 हजार रूपये अर्थ दंड भी लगायासागर चंद्रा/ किशनगंज न्यायालय ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार … Read more
- उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,21 को हिरासत में लिया गयाउपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।मालूम हो कि उपद्रव करने वाले 21 … Read more
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और देशहित में उठाया गया नैतिक कदम : विजय कुमार मंडलअररिया/अरुण कुमार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अररिया जिले के सिकटी से भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के हित … Read more
- बरारी नगर पंचायत कार्यालय में बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों का हुआ लाइव प्रसारणबरारी /कटिहार – बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के कार्यकाल के प्रथम एक … Read more
- जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों का हुआ निपटारामनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में शनिवार को अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि इस शिविर में कुल सात आवेदन पड़े जिसमें दोनों … Read more
- सीडीपीओ ने आजमनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – शनिवार को सीडीपीओ राजेश रंजन ने आजमनगर पंचायत के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों तथा बच्चों के अभिभावक से बात कर आंगनबाड़ी केंद्र में चलाए जा रहे योजनाओं … Read more
- जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ संपन्न हुई उल्टा रथयात्रानौ दिनों तक भक्ति की रसधारा में डूबा रहा बारसोई बारसोई /कटिहार – बारसोई घाट स्थित अति प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव भव्य उल्टा रथयात्रा के साथ श्रद्धा … Read more
- सीमावर्ती सडक जर्जर रहने से आमजनों को परेशानीफलका /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र अंतर्गत शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित रुचदेव सिमरिया में बासमती हरि मंडल उच्च विद्यालय से गद्दी घाट होते हुए पूर्णिया जिले की सीमा तक जाने वाली सड़क इन … Read more
- पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,वसूला गया जुर्मानाफलका /कटिहार – थाना पुलिस ने कुरसेला – फारबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर अमरपुर बरेटा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर वाहन जांच का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने किया। थानाध्यक्ष … Read more
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक आयोजित, डीएम ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – विकास भवन के सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास वातावरण के साथ मनाने एवं सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारियों … Read more
- शहर को जोडने वाली रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभकटिहार – बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने रेलवे ऊपरी पुल साहब पाड़ा से संतोषी कॉलोनी तक जाकर शहर के बाटा चौक से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ेगी का कार्यारंभ नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर भाजपा, … Read more
- 95 हजार रुपये रिश्वत के वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई,राजस्व कर्मचारी निलंबितजिला पदाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई रिश्वत लेने की वीडियो हुई थी वायरल दो सदस्यीय जांच टीम गठित बारसोई / कटिहार – सोशल मीडिया पर 95 हजार रुपये रिश्वत लेने का कथित वीडियो वायरल होने के मामले में … Read more
- बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान जमकर बवाल,कई जिलों में तोड़फोड़ और पथराव सीवान, सीतामढ़ी, औरंगाबाद समेत कई जिलों में हिंसा, पथराव और तोड़फोड़; पुलिस से झड़प, कई घायल पथराव में पुलिस के जवान भी हुए घायल डेस्क :नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग … Read more



















