शनिवार ,16/10/2021/विक्रम संवत 2078,पक्ष :शुक्ल,तिथि :एकादशी ..आज का पूरा पंचाग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपका दिन अच्छा रहेगा। टूटे हुए संबंधों को दोबारा जोड़ने का मौका मिलेगा। आपके सपनों को आज नई उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। सोच में सकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जाएगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिए दिन उत्तम है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।
वृष राशि :आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है ।अगर प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। किसी अच्छे कोर्स में दाखिला लेने के दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
मिथुन राशि :आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का अवसर मिलेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कंपटीटिव एग्जाम से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। बिगड़े काम बनते नजर आएंगे।
कर्क राशि :आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। काम में कम मेहनत के बावजूद भी आपको बढ़िया फल मिलेगा.ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए काम आसानी से निपट जाएंगे। टेंट हॉउस के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा।पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि :आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिलेगी। सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगें तो सफलता अवश्य हाथ लगेगी। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। वाणी पर आपको संयम रखने की जरूरत है।
कन्या राशि:आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिए दिन अच्छा है। किसी सामजिक संगठन या एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जिन कन्याओं के विवाह के लिए वर की तलाश की जा रही है उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में होगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि :आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रुची लेंगे। रचनाओं की तारीफ की जाएगी। जो लोग फिल्म या डायरेक्शन की लाईन में स्ट्रगल कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि :आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का चांस बन रहा है।ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास बनेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जाएगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आएगा।
धनु राशि :आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके उम्मीद के अनुसार आएगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के रास्ते खुलेंगे। घरवालों के साथ घर में समय बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि :आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप जो भी योजना बनाएंगे उसको सफल होने में थोड़ा वक्त लगेगा। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी दूसरे के मसले में अपनी बात रखने से बचना होगा।अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि :आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके पास नई जिम्मेदारियां आएंगी जिन्हें आप आसनी से निपटा लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का किसी बड़ी कंपनी में जॉब लगेगी। महिलाएं कोई घरेलू उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगी। माता के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की भी संभावना बन रही है। धन संचय के लिए योजनाएं बनाएं।
मीन राशि :आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखेंगे जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 … Read more


























