राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज माना रहा है अपना 96वा स्थापना दिवस
संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत ने विजयदशमी के मौके पर की शस्त्र पूजा
देश /डेस्क
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने विजयदशमी के पावन मौके पर नागपुर स्थित संघ कार्यालय में शस्त्र पूजन किया। वही उन्होंने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिव गोलवलकर की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 96 वे स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित पथ संचालन का भी उन्होने अवलोकन किया ।श्री भागवत ने इस मौके पर स्वयंसेवकों एवं देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन हम स्वतंत्र हुए उस दिन स्वतंत्रता के आनंद के साथ हमने एक अत्यंत दुर्धर वेदना भी अपने मन में अनुभव की वो दर्द अभी तक गया नहीं है।उन्होने कहा अपने देश का विभाजन हुआ, अत्यंत दुखद इतिहास है वो, परन्तु उस इतिहास के सत्य का सामना करना चाहिए, उसे जानना चाहिए ।
श्री भागवत ने कहा जिस शत्रुता और अलगाव के कारण विभाजन हुआ उसकी पुनरावृत्ति नहीं करनी है। पुनरावृत्ति टालने के लिए, खोई हुई हमारे अखंडता और एकात्मता को वापस लाने के लिए उस इतिहास को सबको जानना चाहिए। खासकर नई पीढ़ी को जानना चाहिए। खोया हुआ वापस आ सके खोए हुए बिछड़े हुए वापस गले लगा सकें।उन्होंने कहा विश्व को खोया हुआ संतुलन व परस्पर मैत्री की भावना देने वाला धर्म का प्रभाव ही भारत को प्रभावी करता है। यह ना हो पाए इसीलिए भारत की जनता, इतिहास, संस्कृति इन सबके विरुद्ध असत्य कुत्सित प्रचार करते हुए, विश्व को तथा भारत के जनों को भी भ्रमित करने का काम चल रहा है ।श्री भागवत ने कहा जनसंख्या नीति पर एक बार फिर से विचार किया जाना चाहिए। 50 साल आगे तक का विचार कर नीति बनानी चाहिए और उस नीति को सभी पर समान रूप से लागू करना चाहिए, जनसंख्या का असंतुलन देश और दुनिया में एक समस्या बन रही है।
उन्होने कहा सीमावर्ती राज्यो में यह गंभीर समस्या बनकर उभरी है जिसका निदान समय रहते आवश्यक है। श्री भागवत ने कहा सीमा पार से अवैध घुसपैठ पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। राष्ट्रीय नागरिक पत्रिका का निर्माण कर इन घुसपैठियों को नागरिकता के अधिकारों से वंचित किया जाए । श्री भागवत ने मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण पर भी अपने विचार व्यक्त किए और सर्वोच्च न्यायालय का हवाला देते हुए मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की बात कही है, उन्होने कहा मंदिरों की ज़मीन बेची गई। मंदिरों की संपत्ति हड़पी जाती है। जिन लोगों को हिंदू देवी देवताओं पर श्रद्धा नहीं है, उनके लिए हिंदू मंदिरों की संपत्ति का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदुओं को भी आवश्यकता है, वह संपत्ति उनपर नहीं लगाई जाती है ।इसलिए इस पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है ।
श्री भागवत ने कश्मीर से 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कश्मीर के लोगो को फायदा हुआ है साथ ही कहा कि कश्मीर में जो हत्याएं हो रही है वो चिंता की बात है उसपर ध्यान देने की आवश्यकता है ।अपने उद्बोधन में श्री भागवत ने चीन पाकिस्तान और तालिबान का भी जिक्र किया और कहा कि तालिबान से सावधान रहने की आवश्यकता है ।उन्होने हिन्दू समाज को एकजुट होने की अपील की ।वहीं उन्होने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण की बता भी कहीं साथ ही ड्रग्स के बढ़ते चलन पर अपनी चिंता जाहिर की है ।श्री भागवत ने कहा हम ऐसी संस्कृति नहीं चाहते हैं जो विभाजन को चौड़ा करें बल्कि वो चाहते है जो राष्ट्र को एक साथ बांधे और प्रेम को बढ़ावा दें इसलिए जन्मदिन त्योहार जैसे विशेष अवसर एक साथ मनाए जाने चाहिए। श्री भागवत ने कहा कि पिछले कुछ समय से नशे की आदत बढ़ी है। सरकारों को ड्रग्स पूरी तरह बंद करना चाहिए ।
वहीं उन्होंने कहा बिटकॉइन पर क्या नियंत्रण है मुझे नहीं पता, बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं नहीं पता ,ओटीटी पर क्या क्या दिखाया जा रहा है इस पर भी नियंत्रण होना चाहिए।वहीं उन्होंने कहा कोरोना जा रहा है, चला जाएगा। अपनी सुधरी हुई आदतों को फिर से नहीं बिगाड़ना इसका हमें ध्यान रखना पड़ेगा। हमको अपनी आदतें नहीं बदलनी चाहिए। कोरोना काल में जो विवाह हुए हैं, वे कम खर्चे में हुए हैं।इसलिए आगे भी हमें ऐसी बातों पर ध्यान रखना चाहिए।
गौरतलब हो कि आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना नागपुर में हुई थी जिसके बाद से हर वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विजयदशमी के मौके पर पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सूखे नशे का धंधेबाज हैदर चढ़ा अररिया पुलिस के हत्थे,एक महीने में 600 से अधिक तस्कर भेजे गए जेलसंवाददाता: अरुण कुमार अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।उसी क्रम में पुलिस ने सूखे नशे के शातिर धंधेबाज हैदर को … Read more
- घर से निकली महिला हुई लापता,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मझिया रोड की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।लापता महिला विवाहिता है। मामले में 25 अप्रैल को महिला के लापता … Read more
- बरामदा पर बैठने से किया मना तो महिला के साथ की गई मारपीट,जांच में जुटी पुलिसमहिला ने मारपीट का लगाया आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्ग की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर … Read more
- किशनगंज:दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की हुई चोरीकिशनगंज/प्रतिनिधि विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार की रात्रि को दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता … Read more
- KishanganjNews:बच्चों के बीच टाई- बेल्ट का किया गया वितरणकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के डुमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच सोमवार को टाई- बेल्ट का वितरण किया गया।टाई- बेल्ट का वितरण वार्ड पार्षद दीपाली सिंह की मौजूदगी में स्कूल की प्रधान … Read more
- बारिश में तालाब बनती सड़क से त्रस्त लोग, फुलवरिया बाजार मार्ग पर जल्द निर्माण की मांग तेजविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में विकास के दावों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की … Read more
- KishanganjNews:छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित युवती के आवेदन … Read more
- विद्यालय का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजामबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटियाटोली में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कक्ष का ताला काटकर तीन सीलिंग फैन की चोरी कर ली है। घटना की लिखित शिकायत … Read more
- “सोमवार-शुक्रवार जनता दरबार अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”संवाददाता/किशनगंज बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश … Read more
- शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थेरणविजय/पौआखाली: शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुखानी पुलिस को एक कामयाबी मिली है. पुलिस ने करीब एक साल पूर्व एनएच 327ई पर भारी मात्रा … Read more
- फर्जी दाखिल-खारिज में ठाकुरगंज की तत्कालीन सीओ दोषी, दो वेतन वृद्धि रोकी गईसंवाददाता/ठाकुरगंज ठाकुरगंज अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) सुचिता कुमारी को दाखिल-खारिज मामले में अनियमितता बरतने के आरोप में विभागीय दंड दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जांच में … Read more
- किशनगंज:मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजितबिहार सरकार के सात निश्चय–3 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा–भविष्य एजेंडा’ के तहत राज्य के सभी 534 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है। इन विद्यालयों का उद्देश्य … Read more
- साइकिल टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष,किशोर समेत दो की मौतमामूली बहस ने लिया हिंसक रूप आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उतारा मौत की घाट बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में रविवार की देर … Read more
- कटिहार:दो लोगो की मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य किया एकत्रितरहमानपुर डबल मर्डर केस जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम गांव में तनाव बरकरार बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुई सनसनीखेज डबल मर्डर मामले की … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याकटिहार – नगर निगम कार्यालय में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया। महापौर ने नगर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 37 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर … Read more
- स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल चालक को कुचला,दो घायलमोटरसाइकिल चालक ने पगडंडी से जा रहे हैं राहगीर को कुचला दो व्यक्ति घायल मनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर फोर लेन सड़क में वाहन चालक इतनी तेज गति से वाहन चलाते हैं … Read more
- दामाद ने ससुर पर किया जानलेवा हमला,पुलिस ने किया गिरफ्तारसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के लीलजी गोविन्दपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दामाद ने अपने ही ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से इलाके … Read more
- कटिहार:सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की मूर्ति का किया गया अनावरणबरारी /कटिहार -जमीनदाता भगवती मंदिर महाविद्यालय बरारी में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान देने वाले सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उनके … Read more

























