- केयर इंडिया के द्वारा जिले के सभी पीएचसी में कार्यरत बीएचएम और चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई ट्रेनिंग
- प्रशिक्षण कार्यक्रम में कायाकल्प मूल्यांकन के लिए सभी आवश्यक पहलुओं से सभी लोगों को कराया गया अवगत
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में प्राथमिक ,सामुदायिक एवं सदर अस्पताल की तस्वीर कुछ दिनों बाद बदली-बदली सी नजर आएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों पर कायाकल्प एवं गुणवत्ता मानक के अनुसार स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में बुधवार को कायाकल्प कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन अध्यक्षता में की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ श्री नंदन ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधायें एवं अन्य गतिविधियों का संचालन तय मानक के अनुसार सुनिश्चित करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प एवं क्वालिटी मानक के लिए तैयार करना है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि सदर अस्पताल का सौंदर्यीकरण कायाकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है। जिसमें भवन, ड्रेनेज, विभागों के संपर्क पथ से लेकर विभागों की दिशा को भी निर्देशित करने की व्यवस्था है। सदर हॉस्पिटल में राज्य सरकार कब द्वारा जिले भर से आये सभी हॉस्पिटल मैनेजर, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,लेबर रूम इंचार्ज ,जीएनएम नर्सो को कायाकल्प मूल्यांकन से संबंधित हॉस्पिटल के सभी विभागों में काम करने के दौरान आंतरिक और बाह्य स्तर पर बरती जाने वाली सावधानी और ध्यान देने योग्य पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन , जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ मुनाजिम , जिला कार्यक्रम समन्वयक विस्वजित कुमार , केयर इंडिया प्रशान्जित प्रमाणिक , डॉ सनोज कुमार एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, लेबर रूम इंचार्ज कर्मी आदि मौजूद थे।
कायाकल्प मूल्यांकन के लिए प्रमुख बिंदू :
कायाकल्प मूल्यांकन के लिए सबसे पहले सभी हॉस्पिटल के सभी विभागों में साफ-सफाई का ध्यान रखना, लेबर रूम की व्यवस्था, लेबर रूम में मौजूद सभी उपकरण की वस्तुस्थिति, स्थान की उपलब्धता, डॉक्यूमेंटेशन की स्थिति सहित पूरे हॉस्पिटल में बायोमेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन करना आवश्यक है।
कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि देश भर में कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य देशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ्ता की व्यवस्था रखने के साथ हीं इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार- प्रसार की व्यवस्था करना है। कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम सदर हॉस्पिटल लेवल पर 2015 में, पीएचसी लेवल पर 2016 और सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तक 2017 तक शुरू किया गया। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पताल को हर तरह से स्वच्छ बनाने को लेकर 500 अंक निर्धारित है। इसमें से कम-से-कम 350 अंक यानि 70 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 70 फीसद अंक प्राप्त करने वाले अस्पताल ही कायाकल्प कार्यक्रम के मापदंड के अंतर्गत आएंगे। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्यस्तर पर चयन किया जाएगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संस्थान को पचास लाख रुपये एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अस्पताल को बीस लाख रुपये इनाम मिलेगा। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन जिला स्तर पर ही किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अस्पताल को दो लाख रुपये एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अस्पताल को पचास हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार … Read more






















